टीवी चैंनल के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शुक्ला पर लोकल ट्रेन में हमला करने वाले पांच लुक्खों को अंधेरी जीआरपी ने गिरफ्तार किया हैं।पश्चिम परिमंडल के पुलिस उप आयुक्त पुरुषोत्तम कराड ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपी नालासोपारा के रहने वाले हैं और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एक प्राइवेट हीरा कंपनी में काम करते हैं।आरोपीयों का नाम हैं विशाल आत्माराम डोंगरे(28), विविक मारुति धुमाल (32), रविन्द्र रणावड़े (28), संजय अम्बवाले (32), राजेश गोटल (28) यह सभी एक ही कंपनी में काम हैं।बतादें कि 23 फरवरी को पत्रकार सुधीर शुक्ला विरार लोकल से ऑफिस जा रहे थे। उसी दरमियान ट्रैन में बैठे पांचों की गैंग ने सुधीर शुक्ला पर हमला कर दिया था जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गए थे।घटना के बाद सभी पत्रकार संस्था वालों ने इसकी कड़ी निंदा किया था। साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने भी आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए अस्वाशन दिए थे।
